'ज्ञान भारतम् मिशन' को मिली रफ्तार, 1926 की ऐतिहासिक पांडुलिपि हुई डिजिटल सुरक्षित
खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया। नगर संवाददाता भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित "ज्ञान भारतम् मिशन" के तहत देश की प्राचीन हस्तलिखित धरोहरों को संरक्षित करने की पहल अब खगड़िया में भी तेज़ी पकड़ने लगी है। जिले के कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने अब तक 7 महत्वपूर्ण पांडुलिपियों को मिशन के ऐप पर अपलोड कर एक सराहनीय कार्य किया है। रविवार को कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार शहर के लोहा पट्टी स्थित वर्ष 1903 से संचालित श्री बद्दूलाल व्यायामशाला पहुंचे। यहां उन्हें वर्ष 1926 की दुर्लभ व्यायामशाला विजिटिंग पंजी प्राप्त हुई। इस पंजी में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह (1936) तथा कुर्शेला नरेश रघुवंश प्रसाद सिंह (1942) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.