गंगापार, मार्च 17 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्मृतिशेष राकेश जायसवाल समाजोत्थान सेवा समिति, नवाबगंज अटरामपुर द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 'ज्ञान दर्पण' प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष 111 प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 29 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रामदुलारी बच्चूलाल जायसवाल पीजी कॉलेज के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.