'ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो'; देहरादून में गुस्साए कांग्रेसी पुलिस से भिड़े
देहरादून, सितम्बर 25 -- देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दर्जनों वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए कांग्रेसियों को सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार, भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब कई कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- LIVE: CEC ज्ञाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.