'ज्ञानेश कुमार के मुझे मैसेज आते हैं', राहुल गांधी ने CEC से 'गवाह' बनने को कहा!
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बहुत ही बड़ा दावा किया है। उनका कहना है, "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के उनको मैसेज आते हैं।" INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मीडिया ने जब उनसे पूछा- "इस सब पर क्या ज्ञानेश कुमार ने आपसे बात करने की कोशिश की?" तब राहुल गांधी ने इस सवाल का बेहद ही चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हां, मैसेज आते हैं। वह यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं।" तब पत्रकारों ने पूछा कि आपने उन मैसेज का क्या जवाब दिया? कांग्रेस सांसद ने कहा, "गवाह बन जाओ। आपने अपराध किया है। आप मुख्य अपराधी नहीं हैं। आपने गलती की है। बहुत आसान है। इस्तीफा दीजिए और रास्ते से हट जाइए। कोई परेशानी नहीं है। हम आपको माफ करने के बारे में भी सोच सकते हैं। क्योंकि वो इस देश की सेवा होगी।"...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.