प्रयागराज, अप्रैल 16 -- UP News: देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा और एक आपत्तिजनक शब्द के इस्तेमाल से चर्चा में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव रिटायर हो गए हैं। उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव राज्यसभा में पेंडिंग है। रिटायरमेंट पर उन्हें समारोह के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर यहां तक कहा कि उन्हें दबाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपने स्टैंड पर कायम रहे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फुल कोर्ट फेयरवेल में न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली सहित अन्य न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों व बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव को विदाई दी। इससे पहले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में भी बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.