दिल्ली, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो जारी कर राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने का दर्द बयान करते हुए आम आदमी पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए। राघव चड्ढा के वीडियो पर अब आम आदमी पार्टी के नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने राघव चड्ढा को निशाने पर लिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।'जो डर गया, समझो वो मर गया' रागव चड्ढा के वीडियो संदेश पर रिप्लाई देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सब अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और हमने तो यही सीखा है कि जो डर गया, समझो वो मर गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी सरकार के खिलाफ को...