नई दिल्ली, अगस्त 3 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी भर्तियों में अनियमितता और पेपर लीक का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मुद्दे का जिक्र करते हुए सोमवार को दावा किया कि युवाओं को जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और प्रश्नपत्र लीक जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी का छात्रों की गूंज अभियान प्रयागराज में पहुंचेगा, जहां 8 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।' राहुल गांधी ने कहा कि कोटा और देहरादून के बाद अब छात्रों की गूंज अभियान 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रयागराज ऐसा शहर है जहां लाखों युवा वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, आवेदन भरते हैं,...