लखनऊ, मई 11 -- योगी सरकार में उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अंग्रेजी की लोकप्रिय नर्सरी राइम्स 'जॉनी जॉनी यस पापा' और 'रेन रेन गो अवे' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये कविताएं बच्चों के मन में गलत संस्कार और झूठ बोलने की प्रवृत्ति बढ़ाती हैं। जो भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर अंग्रेजी की कुसंस्कारी कविताओं को हटाने की मांग करेंगे। बीते दिनों कानपुर में शिक्षामित्रों के कार्यक्रम में उदाहरण दिया था कि जॉनी-जॉनी यस पापा जैसी कविताओं को न पढ़ाएं। जिस पर विपक्ष ने सवाल उठाए कि यह वर्षों से पढ़ाया जा रहा है । अंग्रेजी का विरोध किया जा रहा है, जिसका उच्च शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, जॉनी जॉनी यस पापा, ईटिंग शुगर नो पाप...