नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- ठाकुर सिंह नेगी, देहरादून देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के फरार चल रहे पति को गिरधारी लाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरधारी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पत्नी पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। गिरधारी लाल साहू ने गिरफ्तारी के बाद शनिवार को देहरादून एसएसपी ऑफिस में मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी मुझे जेल भेजना चाहती है, जबकि मैं बेकसूर हूं। अगर मेरी पत्नी रेखा आर्या को मुझे जेल भिजवाने से खुशी मिलती है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। साहू ने मीडिया के सामने नेपाल भागने की चर्चाओं को भी खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि वो नेपाल नहीं गए, बल्कि दिल्ली से लौट रहे थे और उनको बरेली से गिरफ्तार किया गया। उधर, पुलिस ने साहू और उनके भतीजे को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों...