नई दिल्ली, अगस्त 30 -- बॉलीवुड के जाने-माने स्क्रीनराइटर और गीतकार जावेद अख्तर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जावेद ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में लिखी हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। जावेद अपने बेबाक बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देते हैं। आज जावेद जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। हाल ही में जावेद में ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया।मेरे पास कभी कोई 'प्लान बी' नहीं था जावदे अख्तर ने हाल ही में 'लेट्स टॉक विद देवना जी' के साथ बातचीत में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। जावेद अख्तर 1964 में बॉम्बे (अब मुंबई) आए और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए छह साल तक संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे कभी-कभार मिलने वाले घोस्ट-राइटिंग के...