बस्ती, जुलाई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से सबक लेते हुए भाजपा ने 'जेन-जेड' से संवाद शुरू किया है। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने शिक्षण संस्थानों पहुंच कर सीधा संवाद किया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से कटरा स्थित एक एकेडमी में मुलाकात कर भाजपा नेताओं ने सीधा संवाद किया। जिलाध्यक्ष ने छात्र आंदोलन में कुछ असामाजिक और देशविरोधी तत्वों के घुसपैठ की भी चर्चा की। मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि युवाओं से जीवंत संपर्क स्थापित करने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत कल से पार्टी के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता इंटर कॉलेजों, महाविद्यालयों व कोचिंग संस्थानों में जाकर युवाओं के बीच संवाद करेंगे। इस मौके पर विद्यामण...