संभल, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में मंगलवार रात एक शातिर ठग ने खुद को बिजली विभाग का जेई बताकर बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाया। किराएदार बनकर घर में दाखिल हुए ठग ने दंपति को नशीले फल खिलाकर बेहोश कर दिया और जेवर व कीमती सामान समेटकर फरार हो गया। बुधवार सुबह दोनों घर में बेसुध मिले, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक दोनों को पूरी तरह होश नहीं आया है। मोहल्ला शिवपुरी निवासी सुरेश उर्फ राजकुमार और उनकी पत्नी गुड्डी देवी मंगलवार शाम घर पर थे। उनके भतीजे नीरज के मुताबिक इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और खुद को बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर (जेई) बताया। उसने विभाग में नई तैनाती का हवाला देते हुए मकान में कमरा किराए पर मांगा। बुजुर्गों ने उस पर भरोसा किया और कमरा दे दिया। आरोपी उसी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.