नई दिल्ली, अगस्त 31 -- बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस पर अब तक कई कंटेस्टेंट आए और करोड़ों जीतकर अपने घर जा चुके। शो के कई प्रोमो भी इंटरनेट पर खूब वायरल होते रहते हैं। ऐसे में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में अमिताभ ने शादी को लेकर एक और मजेदार बात कही है। एक्टर ने शो के दौरान खास तौर पर पुरुषों को शादी की तारीख ना भूलने की सलाह दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में शो देख रहे सभी पुरुषों को चेतावनी दी कि अगर कोई पति अपनी शादी की तारीख भूल जाता है, तो उसे अपनी तरफ आते जूते, चप्पल और बेलन के लिए तैयार रहना चाहिए।कभी न भूलें अपनी शादी की तारीख दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एक एपिसोड अमिताभ बच्चन काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने...