'जुब्बा सहनी की जन्मभूमि बने पर्यटन स्थल'
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति ने स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद जुब्बा सहनी की जन्मभूमि मीनापुर के चैनपुर बस्ती गांव को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। समिति के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री को पत्र भेजकर जन्मस्थली पर संग्रहालय और पुस्तकालय बनाने की मांग की।पत्र में कहा गया है कि जुब्बा सहनी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए 11 मार्च 1944 को भागलपुर जेल में फांसी पर चढ़कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। समिति ने उनकी जन्मभूमि को सुरक्षित कर ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.