औरैया, जनवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। उप्र सरकार की राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि 'विकसित भारत - जी राम जी' विधेयक, 2025 केवल एक कानून नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की एक मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक भगवान श्रीराम के आदर्श सत्य, सेवा, न्याय और मर्यादा को शासन और समाज के हर स्तर पर स्थापित करता है। सोमवार को भाजपा संगठन की ओर से मानस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण श्रमिकों को आजीविका की सुरक्षा व आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने की ठोस व्यवस्था कर रही है। 'जी राम जी' कानून के माध्यम से रोजगार, कौशल और टिकाऊ आजीविका सुनिश्चित करने के लिए ठोस तंत्र विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ...