गोड्डा, दिसम्बर 18 -- झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। निशिकांत दुबे, संसद में मनरेगा के नाम और कई प्रावधानों में बदलाव को लेकर पेश हुए बिल 'विकसित भारत- जी राम जी' पर मोदी सरकार का पक्ष रख रहे थे। तभी उन्होंने 7 मौके गिनाते हुए कांग्रेस से पूछा- क्या तब आपने गांधी को नहीं मारा था? जानिए निशिकांत दुबे ने कौन से मौके गिनाते हुए कांग्रेस पर गांधी को मारने का गंभीर आरोप लगाया। दरअसल मनरेगा का नाम बदलने के मामले में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार गांधी का अपमान करने और उन्हें भुलाने की कोशिश कर रही है। इस पर निशिकांत दुबे ने कहा- "आप गांधी को मारने की बात कर रहे हैं। गांधी को आपने कितनी बार मारा है, कभी अंदाजा है आपको?" इसके बाद निशिकांत दुबे ने कुल 7 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.