'जीरो वेस्ट' मॉडल पर बनेंगी 13 नई गौशालाएं - रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- -नई गौशालाओं में बायोगैस व सोलर प्लांट के साथ पशु चिकित्सालय भी होगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में 13 नई गौशालाओं को 'जीरो वेस्ट' मॉडल पर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को किशनगंज में दिल्ली पिंजरापोल सोसायती द्वारा संचालित गौशाला परिसर में नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी है, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए。
गौवंश की देखभाल मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कई गौशालाओं में कम जगह में ज्यादा गौवंश रखकर उनकी देखभाल की जा रही है। इससे पशुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस समस्या को दूर कर सरकार गौवंशों को पर्याप्त जगह और प्राकृतिक माहौल देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.