नई दिल्ली, जून 29 -- तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। सोमवार को उन्होंने कहा, 'पूरा देश देख रहा है। बीजेपी की सरकार युवाओं के नाम पर बनी। भाजपा खुद को हिंदू सरकार और सनातन सरकार बताती रही, लेकिन राम मंदिर निर्माण के नाम पर देशभर में लोगों के बीच विभाजन पैदा किया और दंगे भड़काए। आज राम मंदिर में क्या हो रहा है, इसका जवाब नहीं दिया जा रहा है। चंपत राय और उनकी ओर से बैठाए गए लोगों को हटाया गया है लेकिन गिरफ्तारी तो छोटे लोगों की हुई है। चढ़ावे का कितना सोना-चांदी गायब हुआ है, उसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।' यह भी पढ़ें- बंगाल में दंगाइयों की अब खैर नहीं, बिना FIR 12 माह तक होगी जेल; क्या है नया बिल? महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ...