बागेश्वर, जनवरी 7 -- उत्तरायणी मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यहां हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तरायणी मेला जनपद की सांस्कृतिक पहचान है, ऐसे में मेले के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल, शौचालय, सफाई एवं लाइटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुधवार को जिला सभागार में मेला प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने, हेल्प डेस्क स्थापित करने, रैन बसेरों की समुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.