प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। भाजपा महानगर, गंगापार व यमुनापार के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव लिए पूरे जी जान से लग जाने का आह्वान किया। कहा कि 2027 में प्रयागराज की सभी 12 सीटों पर विपक्ष जीरो पर आउट होगा। पार्टी कार्यकर्ता हनुमानजी की तरह अपनी शक्ति को याद करें और सपा की साइकिल पंचर करें। इससे पहले महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान व यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने डिप्टी सीएम का अभिनंदन किया। मंच पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, नीरज त्रिपाठी, उत्तर मौर्य, अमरनाथ यादव, एमएलसी केपी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, आनंद स...