अल्मोड़ा, मार्च 16 -- होम गार्ड के जिला कमांडेंट नितिन काकरेवाल ने तहसील सभागार में रानीखेत और ताड़ीखेत प्लाटून के जवानों की बैठक ली और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर टर्न आउट, ड्यूटी के दौरान नशा नहीं करने तथा अनुशासन का पालन करने पर जोर दिया। कहा कि ईमानदारी से कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया जाएगा। यहां प्लाटून कमांडर विनोद चंद्र फुलारा, देवेंद्र सिंह, खुशाल सिंह, रवि प्रसाद, हरीश सिंह, श्यामलाल, अलीम, नाजिश, इंदर सिंह, दीप कुमार, दीपक, भुवन नाथ, पूरन, महेंद्र आदि जवान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...