रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के शुरुआती परिणाम सामने आने के बाद शहर के पॉश इलाकों और व्यापारिक क्षेत्रों के लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। कहा कि जनता ने प्रत्याशियों को जिन समस्याओं के समाधान के लिए जनमत दिया है, अब उन पर गंभीरता से काम किया जाना चाहिए। चुनाव के दौरान किए गए वादों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। हरमू, बरियातू, रातू रोड और अपर बाजार सहित शहर के विभिन्न इलाकों के लोगों का कहना है कि अब बुनियादी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना आवश्यक है। अपर बाजार में पार्किंग, यातायात और लाइटिंग की समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। वहीं, बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण कई क्षेत्रों में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सिवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था की कमी भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। ...