नई दिल्ली, जून 24 -- IIT JEE Coaching: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) की तैयारी कराने वाले कोचिंग इंस्टीट्यूट और वहां के शिक्षकों को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) के पूर्व छात्र आकाश संपूर्णानंद पांडेय द्वारा एक्स (पहले ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट ने इंटरनेट को दो अलग-अलग विचारों में बांट दिया है। जहां कुछ लोग इस बयान से पूरी तरह सहमत नजर आ रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग इस तर्क के विरोध में उतर आया है। क्या था वायरल पोस्ट में? आकाश संपूर्णानंद ने अपने पोस्ट में लिखा था कि 16 साल की उम्र में जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग के टीचर्स किसी 'रॉकस्टार' या जीनियस की तरह लगते हैं, जो 60 सेकंड में फिजिक्स के प्रश्न हल कर देते हैं। लेकिन आईआईटी पूरी होने के बाद सच्चाई समझ आती ह...