नई दिल्ली, जून 24 -- IIT JEE Coaching: जब कोई छात्र 15 या 16 साल की उम्र में आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) की तैयारी करने के लिए कोटा या देश के किसी बड़े कोचिंग इंस्टिट्यूट में कदम रखता है, तो उसे वहां के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के टीचर्स किसी 'भगवान' या 'रॉकस्टार' जैसे लगते हैं। सूट-बूट पहने ये टीचर्स जब क्लासरूम में आकर 60 सेकेंड के भीतर फिजिक्स के कठिन से कठिन प्रश्न सॉल्व कर देते हैं, तो स्टूडंट्स उनकी बुद्धिमत्ता के कायल हो जाते हैं। लेकिन क्या इस चमचमाती दुनिया के पीछे की हकीकत कुछ और ही है? आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) के पूर्व छात्र आकाश संपूर्णानंद पांडेय के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस विषय पर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों की आंखें खोलने के लिए कोचिंग इंडस्ट्री के 'जीनियस' टीचर्स का एक ऐसा कड़वा सच शेयर किया...