'जिनके लिए शहनाई नहीं बजी... भाजपा पर बरसे अखिलेश, बिस्मिल्लाह खान का घर गिराने का दावा
वाराणसी, नवम्बर 7 -- Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों पर हमेशा 'कला और कलाकारों' के खिलाफ रहने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने कहा, 'ये कट्टरपंथी रूढ़िवादी संकीर्ण मानसिकता वाले हैं'। यादव ने वाराणसी में शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के घर के एक हिस्से को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने का वीडियो साझा करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, 'जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करना?' हालांकि, वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि बिस्मिल्लाह खान के घर को नगर निगम द्वारा नहीं तोड़ा जा रहा है; बल्कि, उनके परिवार के सदस्य खुद इसे तोड़ रहे हैं क्योंकि यह ढांचा जर्जर हो गया है। शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में, अखिलेश यादव ने कहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.