नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को ग्लेशियर फटने के एक हफ्ते बाद भी स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है। रसुवा और नुवाकोट जिलों में स्थित 11 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के 600 से ज्यादा कर्मचारी और मजदूर अभी भी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से लगभग 500 मजदूरों के सुरंगों के भीतर फंसे होने की आशंका है, जो मलबे और गाद से पूरी तरह पट चुकी हैं। नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के मुताबिक, नेपाल में इस प्राकृतिक आपदा से मृतकों की संख्या 1,000 के करीब पहुंच गई है। तिब्बत में चीन की घोषित 16 मौतों को मिलाकर यह आंकड़ा 1,000 के पार चला गया है।'अंदर सिर्फ लाशें ही दिख रही थीं' पर्वतारोही और गाइड आशीष गुरुंग ने 'द गार्जियन' को बताया कि रसुवा के 'चिलिमे हाइड्रो पावर' (Chilime Hydropower) की सुरंग...