नई दिल्ली, मार्च 15 -- यूके07 राइडर के नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल के मैनेजर उनके फैंस को लगातार उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दे रहे हैं। अनुराग के मैनेजर ने बताया कि अनुराग की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया था, लेकिन आज अनुराग की तबीयत फिर बिगड़ गई जिसके बाद एक बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुराग के मैनेजर ने फैंस से उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करने को कहा है।अनुराग डोभाल की बिगड़ी तबीयत अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने आज यानी 15 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट किया है। अनुराग के मैनेजर ने अनुराग की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- कल अनुराग भाई की स्थिति संभलने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और हम उन्हें देहरादून ले...