रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- सितारगंज, संवाददाता। फिल्म 'जान अभी बाकी है' शुक्रवार को देशभर में रिलीज होगी। गुरुवार को फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन के लिए डॉ. सुशीला तिवारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज पहुंची। महाविद्यालय में टीम का स्वागत प्रबंधक जगदीश सिंह बिष्ट, प्राचार्य डॉ. छत्रपाल और डॉ. सुशीला तिवारी होटल मैनेजमेंट के निदेशक नवीन चंद्र समेत समस्त प्राध्यापकगणों ने किया। प्रबंधक जगदीश सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना शिक्षण संस्थानों सहित हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों और संस्कृति को बड़े पर्दे पर पहचान दिलाने का प्रयास है। फिल्म का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पिथौरागढ़, मुनस्यारी और नैनीताल की मनमोहक वादियों में फिल्माया गया है। यह भी पढ़ें- फिल्म बनाएं, ईनाम पाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.