'जानवर लाश खाएंगे तो सबक मिलेगा', किसानों की आत्महत्या पर शिंदे के विधायक ने क्या कह दिया
मुंबई, अक्टूबर 29 -- महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। बुलढाणा से विधायक गायकवाड़ ने कहा कि आत्महत्या करने वाले किसानों के अंतिम संस्कार में किसी को शामिल नहीं होना चाहिए, ताकि उनकी आत्मा को शांति न मिले। उन्होंने यहां तक कहा कि जब जानवर उनके शवों को खाएंगे, तब उन्हें सबक मिलेगा और वे आत्महत्या करना बंद करेंगे। शिंदे सेना के विधायक गायकवाड़ ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उनके इस बयान की किसान संगठनों के नेताओं ने आलोचना की है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और नेताओं को किसानों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।सूखे और फसल बर्बाद होने से बढ़ी किसानों की परेशानी महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा एक बार फिर चर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.