नैनीताल, अप्रैल 15 -- भवाली। स्थानीय निवासी आशीष कुमार तिवारी ने बुधवार को पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या को ज्ञापन सौंपकर शहर की सड़कों पर हर 500 मीटर की दूरी पर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लावारिस और पालतू पशुओं की मदद हो सके। कई पशु प्यास और भूख के कारण परेशान होकर कूड़े के ढेरों में भोजन तलाशने को मजबूर हैं। आशीष तिवारी ने सुझाव दिया कि नगर के मुख्य मार्गों और वार्ड-6 में प्रत्येक 500 मीटर पर पानी की हौदियां बनाई जाएं। पालतू पशुओं को सड़कों पर छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। यह भी पढ़ें- गर्मी में शहर के हर चौराहे पर मिलेगा ठंडा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...