अल्मोड़ा, मई 31 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम और जागेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष अंशुल सिंह ने धाम का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए। विशेषकर नई पार्किंग बनाने और आरतोला की पार्किंग को मल्टी स्टोरी में विकसित करने के निर्देश दिए।

पर्यटकों की सुविधाओं का निरीक्षण डीएम ने निरीक्षण के दौरान पर्यटकों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। अरतोला पार्किंग पहुंचे डीएम ने यातायात व्यवस्था तथा साफ सफाई आदि की समीक्षा की। कहा कि धाम में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पार्किंग को विस्तृत किया जाना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से आरतोला पार्किंग को मल्टी स्टोरी पार्किंग के रूप में विस्तारित करने के प्लान तैयार करने को कहा।

मार्गीय व्यवस्था क...