सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- सीतामढ़ी। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को अनुमंडल अग्निशामालय सीतामढ़ी की ओर से डुमरा स्थित स्कूल और आईटीआई में जागरूकता अभियान चलाया गया। ' सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज- आग की रोकथाम के लिए एक साथ' थीम के तहत छात्रों व शिक्षकों को आग से बचाव के तरीके सिखाए गए। राजकीय बुनियादी विद्यालय डुमरा व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शांतिनगर में प्रभात फेरी, मॉक ड्रिल, पिन फ्लैग, डेमो प्रदर्शनी और रेस्क्यू अभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमृतांशु ने किया। उनके साथ सहायक अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी कमलेश कुमार, प्रधान अग्निक सोहराब अंसारी सहित अग्निशमन कर्मियों की टीम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- आग से बचाव के लिए बरतें सतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.