जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- मशहूर उर्दू कहानी लेखक ज़की अनवर की शहादत की सालगिरह के मौके पर, करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग ने "ज़की अनवर: जीवन और रचनाएँ" के शिर्षक से एक संगोष्ठी आयोजित की। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष तथा हिंदी और उर्दू साझी संस्कृति विचारक डॉ. एस. सी. गुप्ता ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। प्राध्यापकों के अलावा, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ. शाहबाज़ अंसारी ने की। छात्रा सबीहा फिरदौस ने पवित्र कुरान की तिलावत से प्रोग्राम शुरू किया। प्रो मुहम्मद ईसा (गौहर अज़ीज़) ने उर्दू साहित्य में ज़की अनवर के मुकाम और अहमियत के विषय पर बात करके संगोष्ठी का माहौल बनाया। आयशा फिरदौस, महफूज अंसारी और सदफ अत्तारिया ने निर्धारित विषय पर पर्चे और...