अमरोहा, जुलाई 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में अपनी सभा के दौरान महिला एवं व्यापारी सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया। कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की जगह अब सिर्फ जेल या जहन्नुम में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरोहा की ढोलक की गूंज वैश्विक स्तर तक गूंज रही है। जहां कहीं भी तबला या ढोलक बजती है तो अमरोहा का नाम जरूर आता है। जिले से आम का निर्यात भी देश-विदेश तक लगातार बढ़ रहा है। मौजूदा वक्त भी उद्यमी लगातार अमरोहा के साथ ही प्रदेश का रुख कर जमीन खरीदते हुए नए-नए उद्योग लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- तिगरी मेले को माघ मेले की तर्ज पर चमकाएंगे: योगी विकास का पहिया सरपट दौड़ रहा है। युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही विकास तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कहा कि इस रफ्तार को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।यूपी आज देश...