भागलपुर, फरवरी 28 -- भगलपुर, कार्यालय संवाददाता। 'जहां-जहां राधे, वहां जाएंगे मुरारी, मिथिला में राम खेले होरी...' जैसे होली गीतों पर छात्राओं की प्रस्तुति पर शिक्षक थिरक रहे थे। मौका था एसएम कॉलेज में आयोजित होली मिलन सह सांस्कृतिक समारोह के आयोजन का। शुक्रवार को कॉलेज के जीएफ हॉल में कार्यक्रम के दौरान एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। यह आयोजन सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. निशा झा ने की। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का त्योहार है। होली सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाये। उन्होंने भी होली का गीत प्रस्तुत किया। अंग्रेजी विभाग की प्राची ने पिया तो से...पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। भाव्या के जहां-जहां ...