'जश्न के लिए समय है, भारतीयों की हत्या पर निंदा के लिए नहीं'; PM मोदी पर ओवैसी का तीखा प्रहार
नई दिल्ली, जून 11 -- पश्चिम एशिया में तनाव और जंग के बीच, होर्मुज समुद्री मार्ग में पिछले चार दिनों में ओमान तट के निकट तीन वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी सैन्य बलों के हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत का मामला अब देश में भी तुल पकड़ने लगा है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे को अमेरिका के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया है और नई दिल्ली में अमेरिकी राजनयिक को तलब कर उसके समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है लेकिन इस पूरे प्रकरण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर विपक्ष ने निशाना साधा है। हैदराबाद से सांसद और AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके पास जश्न मनाने के समय तो है लेकिन अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमलों में नाविकों की नृशंस हत्या की निं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.