समस्तीपुर, फरवरी 1 -- रोसड़ा,। शनिवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने की। बैठक में एडीएसओ, सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, जनप्रतिनिधि एवं जविप्र विक्रेता संघ के पदधारक मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने सभी एमओ को अपने-अपने प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली दुकानों की नियमित एवं सघन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जविप्र विक्रेताओं पर सतत निगरानी बनाए रखना आवश्यक है, ताकि लाभुकों को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो और योजना का लाभ सही रूप में आम लोगों तक पहुंचे। एसडीओ ने एडीएसओ को खाद्यान्न की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा गोदामों में वजन की जांच सुनिश्चित करने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.