कौशाम्बी, मार्च 13 -- महात्मा बुद्ध महाविद्यालय अजुहा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को 'जल संरक्षण' विषय पर गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जल मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में जल का स्तर लगातार घटता जा रहा है। इसका मुख्य कारण मनुष्य द्वारा पानी का अत्यधिक दुरुपयोग है। यदि अभी से जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। सभी लोगों से अपील की गई कि वह पानी का उपयोग सोच-समझकर और आवश्यकतानुसार ही करें। गोष्ठी में बताया गया कि पृथ्वी पर जीवन के लिए हवा, पानी और भोजन सबसे जरूरी हैं। पानी के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी संभव नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.