'जलवा तुफानी है, हम हिन्दुस्तानी हैं' सुनाकर लूटी वाहवाही
मऊ, मई 22 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में गौरीशंकर घाट रोड पर स्थित मखदूम समनानी के मजार पर उर्स मेले में गुरुवार की शाम एक जोरदार कौव्वाली का मुकाबला उज्मानाज फैजाबाद व फकरे आलम जौनपुर के बीच हुआ। जो पूरी रात कौवाल व कौव्वाला ने समां बाधे रखा और दर्शक भी हौशला अफजाई करते रहे। कौव्वाल फकरे आलम ने जैसे ही जलवा तुफानी है हम हिन्दुस्तानी है, सुनाया तो लोग वाह-वाह कह उठे। कौव्वाला उज्मा नाज ने गाया कि मैं हिन्दुस्तान की बेटी हू, मौला मेरे मौला गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुकाबला दोनों के बीच भोर तक चलता रहा। फिर शाहालम बाबा ने मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी व सबके प्रति आभार जताया। सभी के लिए मिष्ठान और शीतल जल के उत्तम व्यवस्था की गई थी। गर्मी के दिनों में भीड़ का हुजूम देखकर लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.