कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन दोआबा में पूरी आस्था और विश्वास के साथ मां भगवती के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की गई। शक्तिपीठ कड़ा धाम समेत सभी देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धा की अखिल लहर उमड़ पड़ी। माता रानी के जयकारों, घंट-घड़ियालों की गूंज तथा धूप, दीप, नैवेद्य की सुगंध से माहौल भक्तिमय बना रहा।मां भगवती का शैलपुत्री स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य व करुणामयी है। नवरात्र के पहले दिन इनकी पूजा करने से मूलाधार चक्र जाग्रत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा व आत्मविश्वास का संचार होता है। इसी कामना के साथ गुरुवार को भक्तों ने मां का शैलपुत्री रूप में पूजन किया। देखा गया कि भोर से ही कड़ा धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मंदिर के पट खुलने की प्रतीक्षा में भक्तों की पंक्तियां दूर-दूर तक फैल गईं। मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.