अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- सालीखेत के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गांव में जमीनों की बेतहासा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की है। कहना है कि बाहरी लोग जमीन खरीद रहे हैं, इससे गांव का सामाजिक संतुलन बिगड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने जमीनों की रजिस्ट्रियों की जांच करने की भी मांग उठाई है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों तथा सांसद, विधायक को ज्ञापन भी भेजे हैं। आक्रोश जताने वालों में प्रधान सुमन, हंसी देवी, आशा रौतेला, खष्टी देवी, दीपा देवी, भवानी देवी, बीना तड़ागी, तारा देवी, लीला देवी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...