मनसा, अप्रैल 29 -- पंजाब के मानसा की एक अदालत ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में उनकी लगातार अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर सीएम अगली सुनवाई में पेश नहीं होते हैं, तो उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी।अक्टूबर 2022 से नहीं हुए पेश मानसा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) राजिंदर सिंह नागपाल ने ध्यान दिलाया कि सीएम भगवंत मान अक्टूबर 2022 के बाद से एक बार भी अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। अक्टूबर 2022 में ही पेशी के दौरान आवश्यक बेल बॉन्ड भरने के बाद उन्हें जमानत दी गई थी। उनकी लगातार गैरहाजिरी के कारण मामले की आगे की कार्यवाही रुकी हुई है।छूट की अर्जी पर कोर्ट की फटकार मंगलवार (28 अप्रैल) को सीएम मान के वकील ने चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक का हवाला देते हुए व्यक्त...