नई दिल्ली, जुलाई 31 -- राजधानी में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के जांबाज जवानों के कई परिवारों ने आज नम आंखों के साथ 'हिंसा' की कहानी सुनाई। उन्होंने इस संसद में भी चर्चा कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के एक एसीपी की पत्नी ने कहा कि पति जब 20 जुलाई की देर रात घायल हालत में घर लौटे तो वह मेरे और मेरी दो साल की बेटी के लिए बेहद दर्दनाक और सदमे वाला पल था। आज मैं यहां दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के परिवार वालों के साथ हूं और हम अपनी आपबीती आप सभी के साथ साझा करना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- 20 जुलाई CJP प्रोटेस्ट: कोर्ट ने CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का दिया आदेशमैंने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की : गुंजन डीय...