नई दिल्ली, मई 8 -- आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की शान रोहित शर्मा को फील्ड पर लोग जितना पसंद करते हैं, उतना ही पसंद उनकी सोशल मीडिया प्रेजेंस को भी किया जाता है। रोहित शर्मा की अक्सर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। रोहित के इन वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। अब रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही रोहित शर्मा टीवी पर डेब्यू करेंगे। उनके शो का एक टीजर भी रिलीज किया गया है।टीवी डेब्यू करने जा रहे रोहित शर्मा रोहित शर्मा ने सोनी टीवी के इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस टीजर में रोहित शर्मा के पास कई सारे लोग उनका ऑटोग्राफ ले रहे हैं। रोहित उन्हें खुश होकर ऑटोग्राफ देते हैं। लेकिन हर ऑटोग्राफ मांगने वाला रोहित से कहता है कि वो अपना वायरल डायलॉग 'गार्डन में कोई नहीं घूमेगा' बोलकर दिखा...