नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हर कोई निराश है। 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का निधन हो गया है। नाना का निधन गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। एक्टर के निधन से उनके फैंस बुरी तरह सदमे में हैं। नाना के निधन के बाद अब हर कोई उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। ऐसे में दिग्गज अभिनेता शिवाजी साटम ने नाना पाटेकर के सम्मान में आयोजित एक शोक सभा में उन्हें याद किया। इस दौरान CID के मशहूर ACP प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम ने नाना को याद करते हुए ऐसे किस्से सुनाए हैं, जिन्हें सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे।नाना संग 40 साल पुरानी दोस्ती को किया याद 'अठवणीतले नाना' (हमारी यादों में नाना) नाम की यह सभा मुंबई के प्रभादेवी स्थित पी.एल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी परिसर में आयोजित की गई थी। इस सभा में फ...