'जब तक हर एक राम मारा न जाए...': दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की फिसली जुबान, AAP ने लगाया 'ईशनिंदा' का आरोप
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भगवान श्रीराम का अपमान करते हुए 'ईशनिंदा' करने का आरोप लगाया है। यह आरोप पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने लगाया है और अपने आरोप के समर्थन में उन्होंने सीएम गुप्ता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह शहर के आजादपुर इलाके में आयोजित रामलीला समारोह में बोलती नजर आ रही हैं। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल जाती है और एक जगह पर वो रावण की जगह राम का नाम ले लेती हैं, जिससे अर्थ का अनर्थ हो जाता है। भारद्वाज और आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेखा गुप्ता का जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह अपनी बात कहते-कहते बोलती हैं... 'इसलिए जब तक हर एक राम मारा ना जाए, समाज पूरी तरीके से साफ सुथरा ना हो जाए..' इसी वीडियो क्लिप को शेयर करते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.