'जब तक न होगा पूरा काम, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे हम'; SC के दो जजों ने किसे और क्यों थमा दिया अल्टीमेटम
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने शुक्रवार को दो टूक शब्दों में लेकिन मजाकिया लहजे में कहा कि अगर अगली सुनवाई से पहले तक काम पूरा नहीं हुआ तो दोनों ही जज दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ जाएंगे। दरअसल हुआ यूं कि सुप्रीम कोर्ट में मथुरा रोड पर दिल्ली हाई कोर्ट जंक्शन और नेशनल जूलॉजिकल पार्क के पास मौजूद खतरनाक पैदल क्रॉसिंग को ठीक करने में हो रही देरी पर सुनवाई हो रही थी। सुनवाई जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच कर रही थी। इसी दौरान बेंच ने मजाकिया लहजे में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) विक्रमजीत बनर्जी से कहा कि अगर 25 नवंबर से पहले मथुरा रोड पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे दोनों दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ जाएंगे। इसके साथ ही बेंच ने दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.