संवाददाता, जून 14 -- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दानपात्रों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर यूपी का सियासी माहौल गरम है। इस बीच बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने भी इस प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मीडिया से बातचीत करते हुए विनय कटियार ने कहा कि यह कोई हल्का-फुल्का मामला नहीं है। इस पर लोग बलिदान हुए हैं। हमारे जैसे लोग जेल गए हैं। कल्याण सिंह ने इस्तीफा दिया था तब जाकर मंदिर मामला बढ़ना शुरू हआ। उन्होंने कहा- 'ये जितने हैं ना, ये सब चोर हैं। इनकी छुट्टी करो, छुट्टी कौन करेगा, विनय कटियार कर देंगे। कल-परसों में इनकी छुट्टी हो जाएगी। ये जितने हैं वे सब भागेंगे, या तो भागेंगे या जेल जाएंगे।' उन्होंने कहा कि कितने साल का घोटाला है, और क्या है, ये सब मालूम चल जाएगा, जब डंडा चलेगा तो सब मालूम चल जाएगा। बता दें क...