नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की विशाल महारैली से ठीक पहले राजधानी में अभूतपूर्व राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। शनिवार (31 अक्टूबर) को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लीकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास के बगीचे में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक 'जन-महाभियोग' और 'मॉक पार्लियामेंट' का आयोजन किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में विपक्षी सांसदों, नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर "चुनाव चुराने के लिए वोट काटने" का आरोप लगाया और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर जेल भेजने की मांग की।ज्ञानेश कुमार ज्यादा द...