मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के के तहत सोमवार को जिला प्रशासन ने जनजातीय टोलों में 'जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान की शुरुआत की। जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और कहा कि दूरदराज के जनजातीय परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी विकास मित्रों और प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत निगरानी में कार्यक्रमों को सफल बनाएं।जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत 19 से 24 मई तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 'जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान की शुरुआत मुशहरी प्रखंड की भगवानपुर पंचायत स्थित जनजातीय टोलों में ...